Inaction of Drug Controller Rajasthan

Drug Controller, Swasthya Bhawan, Tilak Marg, Jaipur-302005

Please file RTI on following points to Drug Controller, Swasthya Bhawan, Tilak Marg, Jaipur-302005

१. राजस्थान में घटिया दवाइयां पाए जाने के मामलों में कानूनी व प्रसाशनिक कार्यवाही करने के लिए क्या तरीका निर्धारित है तथा पिछले तीन साल में राज्य सरकार द्वारा औषधि नियंत्रक को क्या निर्देश जारी किये गए हैं।
२. लोक सभा में अतारांकित प्रश्न संख्या ४१४७ दिनांक १३.१२.२०१९ को राजस्थान से सम्बंधित दी गयी सूचना, क्या सही है।
३. पिछले सात साल में राजस्थान में वित्तीय वर्षवार कितने नमूने फ़ैल हुए, कितने नकली पाए गए, कितने मामलों में स्वीकृति जारी की गयी, कितने मामलों में अदालत में केस दायर किये गए, कितने मामलों में केस दायर नहीं किये गए, कितने मामलों में सजा हुयी, कितने मामलों में अभियुक्त बरी हुए ?
४. पिछले सात साल में राजस्थान में वित्तीय वर्षवार आयुर्वेदिक औषधियों व फ़ूड सप्लीमेंट्स में एलोपैथिक घटक पाए जाने से कितने नमूने फ़ैल हुए, इन नमूनों के बारे में आपके द्वारा सम्बंधित निर्माताओं के विरूद्ध कोर्ट में केस दायर करने की स्वीकृति कब कब जारी की गयी, राज्य के बाहर के निर्माताओं पर कार्यवाही के लिए सम्बंधित राज्य को कब कब लिखा गया।
५. आपके द्वारा समय समय पर उपभोक्ताओं की सूचनार्थ घटिया दवाइयां पाए जाने के मामलों में अलर्ट जारी कर राजस्वास्थ्य वेबसाइट (http://rajswasthya.nic.in/Important%20Letters%20Drug%20Control.htm) पर अपलोड किये जाते हैं। परन्तु आपके द्वारा 16.03.2019 से 31.03.2019, 16.08.2019 से  31.08.2019,  16.10.2019 से 31.10.2019 एवं 16.11.2019 से  30.11. २०१९ के अलर्ट राजस्वास्थ्य वेबसाइट (http://rajswasthya.nic.in/Important%20Letters%20Drug%20Control.htm) पर अपलोड नहीं किये गए। इस अवधि में सबसे ज्यादा नमूने घटिया व कानूनी कार्यवाही योग्य पाए गए हैं।
६. पिछले सात साल में राजस्थान में वित्तीय वर्षवार औषधि नियंत्रण अधिकारीयों द्वारा कितने मामलों में NDPS घटक वाली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए बिना बिल की दवाओं को जब्त किया गया, नीम हकीमों से बिना लाइसेंस व बिल की दवाओं को जब्त किया गया,  राज्य में ऑक्सीटोसिन एवं नकली दवाएं जब्त की गयी। ऐसे कितने मामलों में स्वीकृति जारी की गयी, कितने मामलों में अदालत में केस दायर किये गए, कितने मामलों में केस दायर नहीं किये गए, कितने मामलों में सजा हुयी, कितने मामलों में अभियुक्त बरी हुए ?

Leave a Reply